फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Grave dug in search of missing youth, dog came out of the ground, people remembered 'Drishyam'

Jabalpur: लापता युवक की तलाश में खुदवा ली कब्र, जमीन में से निकला कुत्ता, लोगों को याद आई 'दृश्यम'

Wed, 26 Jul 2023 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

जबलपुर में लापता युवक की तलाश में एक कब्र खोदी गई, लेकिन उसमें कुत्ते का शव मिला है। मामला चर्चा में है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Grave dug in search of missing youth, dog came out of the ground, people remembered 'Drishyam'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में फिल्म दृश्यम में फिल्माया गए एक सीन जैसी घटना सामने आई है। शव निकालने के लिए जब कब्र खोदी गई तो उसमें से कुत्ते का शव निकला है। 
विज्ञापन


बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल के पीछे लापता युवक के दफन की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात परिजन तथा जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कब्र की खुदाई कराई गई। गड्डा खोदने के बाद युवक का नहीं बल्कि कुत्ते का शव निकला। जिसके बाद परिजनों व प्रषासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली परंतु सभी के जहन में दुष्यम फिल्म ताजा हो गयी।
विज्ञापन


केंट थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के अनुसार सदर निवासी रोहित यादव 19 जुलाई की सुबह घर से दूध बांटने के लिए निकला था, जो कि देर शाम तक घर नहीं आया। जिससे परिजन चितिंत हो गए, जिन्होंने अपने स्तर पर रोहित की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर केंट में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लापता युवक के भाई के फोन पर गत देर रात अज्ञात नंबर से फोन था। सूचना दी गई कि 21 जुलाई को सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने रोहित की हत्या कर लाश को जेल के पीछे आम के पेड़ के नीचे दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन व बजरंग दल के कार्यकर्ता ने थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी परिजनों के साथ उस स्थान पर पहुंच गए। जहां पर एक नई कब्र दिखी और उस पर दो ईंट रखी थी। रात दो बजे के लगभग कब्र खोदी गई, जहां से एक सफेद बोरी मिली, उक्त बोरी में कुत्ते की लाश थी। थाना प्रभारी के अनुसार लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के फोन करने वाले का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस उसके संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed