{"_id":"6582fc1405762421cd0cae17","slug":"jabalpur-explosion-again-in-ofk-one-employee-injured-due-to-detonator-explosion-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: ओएफके में फिर हुआ धमाका, डेटोनेटर फटने से एक कर्मचारी की उंगलियां फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: ओएफके में फिर हुआ धमाका, डेटोनेटर फटने से एक कर्मचारी की उंगलियां फटी
Wed, 20 Dec 2023 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:07 PM IST
सार
खमरिया की आयुध निर्माण कंपनी में फिलिंग के दौरान डेटोनेटर फटने की घटना सामने आई है। घटना में एक कर्मचारी गंभीर घायल हुआ है। धमाके से उसकी उंगलियां और अंगूठा फट गई हैं।
विज्ञापन
खमरिया की आयुध निर्माणी में डेटोनेटर फटने की घटना हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया में फीलिंग करते हुए डेटोनेटर फट गया। इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
ओएफके प्रबंधन के अनुसार एफ-1 अनुभाग बिल्डिंग नंबर 83 में डेटोनेटर एम 24 के पीडीएस प्यूज की फीलिंग का कार्य किया जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारी एस गोबिनाथ डी व्ही डब्ल्यू डेटोनेटर में एलविल लगा रहे थे। इस दौरान डेटोनेटर फंक्शन कर गया। इसके कारण उनके बाएं हाथ का अंगूठा व उंगलियों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल ओएफके अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक उपचार देने के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है और स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि ओएफके खमरिया में लगातार हादसे घटित हो रहे हैं। इस साल लगभग आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं।