फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Dhaba operator husband killed BJP leader

Jabalpur: पुलिस ने सुलझाई लापता भाजपा नेत्री की गुत्थी; पैसे के विवाद में पति ने हत्या कर शव नदी में फेंका

Fri, 11 Aug 2023 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Aug 2023 09:30 PM IST
सार

नागपुर व जबलपुर पुलिस ने ढाबा संचालक को तलाश करने के बाद अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने भाजपा नेत्री की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Jabalpur: Dhaba operator husband killed BJP leader
सना खान का फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

नागपुर की भाजपा नेत्री के जबलपुर आकर लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सना की हत्या कर शव को हिरन नदी में फेंकना कबूल किया है। भाजपा नेत्री की पति ने विवाद के कारण हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया था। नागपुर व जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम नदी में शव की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी सना खान भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की सक्रिय सदस्य है। वह एक अगस्त को गोराबाजार निवासी अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल दो अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन


नेत्री की तलाश में परिजन तथा नागपुर पुलिस ने जबलपुर आकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला की ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू भी दो अगस्त से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है। दोनों की तलाश के लिए साइबर सेल का सहारा लिया गया था। साइबर सेल के अनुसार दो अगस्त को युवक की अंतिम लोकेशन गोरा बाजार तथा युवती की अंतिम लोकेशन कंटगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की डिग्गी में थे खून के धब्बे
ढाबे की कर्मचारी ने बताया था कि युवक जब अंतिम बार ढाबे आया था तो उसके कार साफ करने के लिए कहा था। कार सफाई के दौरान कार की डिग्गी में खून के धब्बे थे।


पूछताछ में खुलासा
नागपुर व जबलपुर पुलिस ने ढाबा संचालक को तलाश करने के बाद अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने भाजपा नेत्री की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 6 माह पूर्व उसने सना खान से कोर्ट मैरिज की थी। उसने सना से रुपये भी उधार लिये हुए थे। वह दो अगस्त को उसने मिलने गोराबाजार स्थित फ्लैट में आई थी। इस दौरान वह रुपये को लेकर विवाद करते हुए अषब्दों का उपयोग करने लगी। गुस्से में आकर उसने सरा की हत्या कर दी और लाश को ले जाकर मानेगांव स्थित पुल से नदी में फेंक दिया। नागपुर व जबलपुर पुलिस द्वारा नदी में सरा की शव की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed