फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Sister-in-law murdered for interfering in family dispute

Jabalpur Crime: पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप करने पर साली की हत्या, पत्नी पर किया चाकू से कई बार हमला

Wed, 10 Apr 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप करने पर बड़ी साली की हत्या कर दी गई। वहीं, पति ने पत्नी पर भी चाकू से कई बार हमला किया।

विज्ञापन
Jabalpur Crime Sister-in-law murdered for interfering in family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में ईद पर नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ससुराल पहुंचा था। पति-पत्नी के विवाद में बड़ी साली हस्तक्षेप करने लगी, जिससे आक्रोशित पति ने बड़ी साली और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के कारण बड़ी साली की मौत हो गई। पत्नी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


हनुमानताल थाना प्रभारी मानस द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर ग्राम हड्डी गोदाम निवासी नाजिया उम्र 32 साल का एक साल पहले इमरान नामक युवक से निकाह हुआ था। पारिवारिक कलह के कारण नाजिया लगभग चार दिन पहले मायके में आकर रहने लगी थी। इमरान अपने पत्नी को लेने मंगलवार की देर रात ससुराल पहुंचा था। घर वापस लौटने की बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। इस दौरान नाजिया की बड़ी बहन आयशा उम्र 40 दोनों के विवाद में हस्तक्षेप करने लगी।
विज्ञापन


युवक ने विरोध किया तो पत्नी और बड़ी साली विवाद करने लगी। आक्रोशित युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के कारण आयशा की घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक ने पत्नी पर चाकू से आधा दर्जन प्रहार किए थे, जिसके गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या तथा हत्या का प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद का जश्न बदला मातम में
ईद पर पत्नी को वापस लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी के वापस आने से इंकार कर दिया, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा। बड़ी साली ने विवाद में हस्तक्षेप करते हुए बहन का पक्ष लेते हुए भेजने से इंकार कर दिया। पति-पत्नी के विवाद में हस्तक्षेप करने से मना करने पर बड़ी साली से उसका विवाद हो गया। उसके बाद आक्रोश में आकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। ईद पर्व के एक दिन पूर्व हुई इस घटना से परिवार सहित मोहल्ले में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed