{"_id":"649192a9288f9f1b6001507e","slug":"jabalpur-crime-middle-aged-man-was-murdered-for-five-hundred-rupees-accused-youth-arrested-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: पांच सौ रुपये के लिए अधेड़ व्यक्ति की कर दी थी हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: पांच सौ रुपये के लिए अधेड़ व्यक्ति की कर दी थी हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
Tue, 20 Jun 2023 05:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पांच सौ रुपये के खातिर एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम लमकना में हुए अधेड़ व्यक्ति के अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नवयुवक को गिरफ्तार कर लिया है। अधेड़ ने खेत कटाई के पांच हजार रुपये लेकर शराब में खर्च कर दिए थे, जिसके कारण युवक ने डंडे से हमला कर अधेड़ की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा ने बताया, ग्राम लमकना में तालाब किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की रक्त रंजित लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर लाठी से वार किए जाने के निशान थे। उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। मृतक की शिनाख्त ग्राम रीछी निवासी शिव सिंह ठाकुर उम्र 52 साल के रूप में हुई थी। अधेड़ शराब पीने का आदी था, इसी कारण से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद वह घुमंतु जैसी जिंदगी जीने लगा था और अक्सर शराब के नशे में कहीं भी सो जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवचेना में ले लिया था। पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि अधेड़ तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निखिल पटेल उम्र 19 साल के पास काम करता था। हार्वेस्टर से किसानों की फसल कटवाता था और रुपये लेकर निखिल को देता था। अधेड़ फसल की कटाई के पांच हजार रुपये लेकर खर्च कर दिए थे, जिसके कारण दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने नवयुवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अधेड़ रात के समय तालाब के किराने सोने जाता था। रात में जैसे ही अधेड़ आया, उसने लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसने कई प्रहार किए और उसकी मौत होने पर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
