{"_id":"64998ecd4f21dc89f408d434","slug":"jabalpur-crime-brother-in-law-was-harassing-after-wife-suicide-young-man-fed-up-and-ate-poison-died-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: पत्नी के आत्महत्या करने के बाद साला कर रहा था प्रताड़ित, युवक ने तंग आकर खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: पत्नी के आत्महत्या करने के बाद साला कर रहा था प्रताड़ित, युवक ने तंग आकर खाया जहर, मौत
Mon, 26 Jun 2023 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पत्नी के भाई यानी साले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक की पत्नी पहले ही आत्महत्या कर ली थी। इसी के चलते युवक का साला उससे विवाद करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जबलपुर में पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद उसका भाई यानी साला घर में आकर गाली-गलौज करता था। साले की प्रताड़ना से त्रस्त होकर जीजा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आधारताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी दिनेश पटेल की पत्नी प्रीति पटेल ने 15 मई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक को भी जहरीली वस्तु खाने के कारण बेहोशी की हालत में उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पलात ले जाया गया था। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था।
विज्ञापन
विवेचना में पाया गया कि पत्नी की मौत के बाद उसका साला सोनू पटेल घर आकर दिनेश के साथ गाली-गलौज करता था। सोनू ने 25 मई की शाम को युवक के घर आकर गाली-गलौज और झगड़ा किया था। उसके बाद युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ धारा-294, 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
