फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Blast took place in a junk warehouse without gunpowder, the challenge for the police to find truth

Jabalpur: बिना बारूद कबाड़ गोदाम में हुआ ब्लास्ट, पुलिस के सामने सच्चाई खोजने की चुनौती

Sun, 21 Jul 2024 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:17 PM IST
सार

कबाड़खाने में हुए विस्फोट मामले की छानबीन अभी भी चल रही है। पुलिस को जांच में घटनास्थल में बारूद से विस्फोट होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। बिना बारूद के ब्लास्ट की जांच पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Blast took place in a junk warehouse without gunpowder, the challenge for the police to find truth
जबलपुर में कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में जांच की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में हुए विस्फोट से कर्मचारी की मौत हो गई थी। पुलिस को जांच में घटनास्थल में बारूद से विस्फोट होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। बिना बारूद के ब्लास्ट की जांच पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस कबाड़खाने के संचालक भाइयों से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। इसके अलावा घटनास्थल में बारूद होने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में जांच की थी। टीम को भी बारूद के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने कबाड़ गोदाम संचालक कपिल जैन तथा उसके भाई संदीप जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना में मृत राजा चौधरी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना लगभग साढ़े दस बजे की थी और दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ब्लास्ट में युवक का दिल बाहर निकल आया था। इसके बावजूद भी दोनों भाई उसे लेकर घूमते रहे और उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। घायल को बाहर लाकर कार में बैठने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। घटना के संबंध में पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रैप यार्ड संचालक ने पुलिस को बताया है कि छत्तीसगढ़ के आयन नामक युवक से सेना के कंटेनर पेटी खरीदी थी। कंटेनर पेटी को सही करने के लिए कंप्रेस करने के दौरान घटना बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed