फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Blast in scrap yard, buildings blown to pieces, sound of explosions heard for five kilometers

Jabalpur: स्क्रैप यार्ड में ब्लास्ट, बिल्डिंग के परखच्चे उड़े, पांच किलोमीटर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

Thu, 25 Apr 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

दोपहर लगभग 12.15 बजे खजरी-खिरिया बायपास स्थित शमीम गाजी के स्क्रैप यार्ड में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि यार्ड की छत तथा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट जिस स्थान पर हुआ है, वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jabalpur: Blast in scrap yard, buildings blown to pieces, sound of explosions heard for five kilometers
धमाके के बाद यार्ड की हालत ऐसी हो गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के अधारताल थानांतर्गत खजरी-खिरिया बायपास से स्क्रैप यार्ड में गुरुवार दोपहर धमाका हो गया। ब्लास्ट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। क्षेत्रीय लोगों को लगा कि भूकंप आ गया। ब्लास्ट के कारण यार्ड की छत व दीवारों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा मलबे के नीचे कई व्यक्तियों के दबे होने की आशंका है। एक्सपर्ट टीम के नेतृत्व में मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनिल कुमार कुशवाहा के अनुसार दोपहर लगभग 12.15 बजे खजरी-खिरिया बायपास स्थित शमीम गाजी के स्क्रैप यार्ड में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि यार्ड की छत तथा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट जिस स्थान पर हुआ है, वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है। प्रारंभिक तौर पर संभावना है कि बारूद के कारण ब्लास्ट हुआ है।
विज्ञापन


सेना में उपयोग किए जाने वाले बम के मिले खोखे
उन्होंने बताया कि स्क्रेप यार्ड के अंदर सेना में उपयोग किए जाने वाले बम के खोखे मिले हैं। इस संबंध में यार्ड संचालक का कहना है कि उन्होंने स्क्रैप में सेना से बमों के खोखे लिए हैं। इस संबंध में संचालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ओएफके को इस संबंध में सूचित किया गया है। ओएफके के स्पेशलिस्ट की टीम को बरामद  बमों के खोखे की जांच करने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना, एसडीआरएफ व बम स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया
उन्होंने बताया कि पूरा यार्ड मलबे में तब्दील हो गया है। मलबे के अंदर से एक व्यक्ति का शव मिला है। मलबे के अंदर अन्य व्यक्तियों के दबे होने की आशंका है। मलबे को हटाने के लिए सेना की टीम, भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। और भी ब्लास्ट होने की संभावना को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम भी तैनात है। इस अलावा एफएसएल टीम भी ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।


ब्लास्ट के बाद दो बार भड़की आग
ब्लास्ट की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम घटनास्थल में पहुंच गई थी। ब्लास्ट की घटना के बाद स्क्रैप यार्ड में दो बार आग भड़क गई। दमकल कर्मियों की दो गाड़ियों ने आग पर काबू प्राप्त किया। ब्लास्ट के कारण स्क्रैप यार्ड का मलबा तथा क्षतिग्रस्त दीवार तंदूर की तरह तप रहा था। दमकल विभाग कूलिंग के लिए पानी का छिड़काव कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed