{"_id":"641337cf938fd5fde606b9e3","slug":"jabalpur-bike-riding-youth-used-to-rob-mobile-three-accused-arrested-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: बाइक सवार युवक लूटते थे मोबाइल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, छीने मोबाइल भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: बाइक सवार युवक लूटते थे मोबाइल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, छीने मोबाइल भी जब्त
Thu, 16 Mar 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:07 PM IST
सार
जबलपुर पुलिस ने तीन युवकों को मोबाइल छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार किया है। वे बाइक पर सवार होकर मोबाइल छीन लेते थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इन्हें पकड़ा है।
विज्ञापन
steal mobile
- फोटो : NewsBytes
विस्तार
बाइक पर सवार होकर लोगों से मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट व चोरी के आठ मोबाइल तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।
ओमती थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नेह विहार निवासी मोहित खत्री ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह सड़क पर टहलकर अपनी मंगेतर से मोबाइल में बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल में पीछे से आए तीन युवक उसका मोबाइल तथा गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची थी। फुटेज में दिखे युवकों की पहचान सुहेल उर्फ गुलाम गौर (19), अमन अली (24) तथा फैजान अंसारी उर्फ तोता (19) के रूप में हुई थी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट व चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।