फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Babu of Excise Department arrested for taking bribe of five thousand

Jabalpur: आबकारी विभाग का बाबू पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एरियर्स बिल बनाने के बदले मांग रहा था घूस

Wed, 07 Jun 2023 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

एरियर्स का बिल बनाने के एवज में सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अशोक जायसवाल (34) पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त से की थी।

विज्ञापन
Jabalpur: Babu of Excise Department arrested for taking bribe of five thousand
लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते बाबू को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय में पदस्थ क्लर्क एरियर्स बिल बनाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ने दबिश देकर क्लर्क को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार रामचरण प्रतापति (58) आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ते में मुख्य आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उपायुक्त आबकारी ने उसे 2 दिसंबर 2018 से तृतीय उच्चतर समय वेतनमान प्रदान करने के आदेश जारी किए थे। मुख्य आरक्षक को वेतनमान तो मिल रहा था परंतु एरियर्स के करीब दस लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन


एरियर्स का बिल बनाने के एवज में सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अशोक जायसवाल (34) पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त से की थी। पीड़ित ने जैसे ही कार्यालय में जाकर बाबू को रिश्वत की रकम दी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed