{"_id":"677e62e2314e760a93096b2a","slug":"ishika-taneja-actress-and-former-miss-india-chooses-spiritual-path-over-glamour-takes-guru-diksha-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishika Taneja: अब ग्लैमर का तड़का नहीं लगाएंगी मिस इंडिया रहीं इशिका, सनातन का रास्ता चुना... गुरु दीक्षा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ishika Taneja: अब ग्लैमर का तड़का नहीं लगाएंगी मिस इंडिया रहीं इशिका, सनातन का रास्ता चुना... गुरु दीक्षा ली
Wed, 08 Jan 2025 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Jan 2025 05:26 PM IST
सार
Ishika Taneja: गुरु दीक्षा लेने के बाद इशिका तनेजा ने कहा मैं काफी समय से भटक रही थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि सब कुछ छोड़कर धर्म से जुड़ जाना चाहिए। अगर, अभी नहीं जुड़ेंगे तो बहुत देर हो जाएगी। अब शंकराचार्य जी मेरी दिशा और लक्ष्य जैसे-जैसे तय करेंगे, मैं उसका पालन करूंगी।
विज्ञापन
इशिका तनेजा ने अब सनातन के रास्ते पर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Ishika Taneja: ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाने वालीं इशिका तनेजा ने अब सनातन और आध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम करने के बाद इशिका ने गुरु दीक्षा ली है। गुजरात के द्वारका धाम शारदा मठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने जबलपुर के बगलामुखी मठ में धार्मिक विधि के अनुसार पूर्व मिस इंडिया इशिका तनेजा को गुरु मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु दीक्षा लेने के बाद इशिका तनेजा ने कहा कि बचपन से ही उनकी धर्म के प्रति रुचि थी। वह मेडिटेशन करती हैं, इस्कॉन और श्री श्री रविशंकर जी से भी जुड़ी हुई हैं। मैं काफी समय से भटक रही थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि सब कुछ छोड़कर धर्म से जुड़ जाना चाहिए। अगर, अभी नहीं जुड़ेंगे तो बहुत देर हो जाएगी। शंकराचार्य जी से आदेश मिला कि जबलपुर आकर गुरु दीक्षा प्राप्त करें। यह मेरा सौभाग्य है कि उन्होंने मुझे गुरु मंत्र दिया है। मेरी दिशा और लक्ष्य जैसे-जैसे वह तय करेंगे, मैं उसका पालन करूंगी।
विज्ञापन
पूर्व मिस इंडिया इशिका तनेजा ने कहा कि मुझे लगता है कि शिक्षित हिंदुओं का धर्म से जुड़ना आवश्यक है, विशेष रूप से युवाओं का। युवाओं के पास ऊर्जा और समय है। हमें मिलकर धर्म के लिए काम करना जरूरी है। क्योंकि, अभी नहीं तो कभी नहीं।
आध्यात्मिक शक्ति के लिए दी जाती गुरु दीक्षा
इस अवसर पर शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ज्ञान प्रदान करने और मंत्रों की शक्ति प्रदान करने के लिए दीक्षा दी जाती है। साधक को आध्यात्मिक शक्ति के लिए गुरु दीक्षा दी जाती है। दीक्षा लेकर उपासना करने से शक्ति का संचय होता है। जब लोगों के अंदर आध्यात्मिक चेतना जागती है, तब वे गुरु की शरण में आते हैं।
यह खिताब किए थे अपने नाम
बता दें कि इशिका तनेजा देश की 100 सफल महिलाओं में भी शामिल रही हैं। 26 जनवरी 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इशिका को इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। वहीं, साल 2017-18 का मिस इंडिया खिताब इशिका तनेजा ने जीता था। 27 जनवरी 2018 को उन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म में बिजनेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। यह कार्यक्रम मलेशिया के मेलाका में आयोजित किया गया था।
