{"_id":"6470bf385e72b3621f0f027a","slug":"husband-had-an-affair-with-another-woman-in-jabalpur-wife-killed-lover-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पति का दूसरी महिला से था चक्कर; पत्नी ने पहले तो समझाया, नहीं माना तो प्रेमिका को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पति का दूसरी महिला से था चक्कर; पत्नी ने पहले तो समझाया, नहीं माना तो प्रेमिका को मार डाला
Fri, 26 May 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 May 2023 07:46 PM IST
सार
जबलपुर के पौड़ी खुर्द ग्राम निवासी महिला से पति का चक्कर चल रहा था। इसे लेकर पत्नी ने अपने पति को काफी समझाया था। लेकिन उसने प्रेमिका से संबंध कायम रखे। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका को काम के बहाने बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक गांव में रहने वाली एक महिला से पति के प्रेम संबंध थे। समझाने के बाद भी पति ने प्रेमिका से संबंध कायम रखे। इस कारण पत्नी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के कॉलोज रोड पर मंगलवार को झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त पौडी खुर्द ग्राम निवासी प्रीति वर्मन (30) के रूप में हुई थी। महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी सात साल की बच्ची के साथ मायके में रहती थी। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के गांव में रहने वाले शादीशुदा युवक भोलू वर्मन से प्रेम संबंध थे। भोलू की पत्नी उमा बाई (35) को इस पर आपत्ति थी। पति-पत्नी और प्रेमिका सहित गांव के अन्य लोग पिकअप वाहन से 21 मई को ग्राम बुढागर में आयोजित चौक समारोह में गए थे। रात के समय भोला वर्मन सहित अन्य महिलाएं छत पर सो रहे थे और महिलाएं आंगन में। रात में उमा बाई जागी तो देखा कि प्रीति छत से उतरकर आ रही है। उसके बाद उसने प्रीति की हत्या करने की बात ठान ली।
विज्ञापन
इसके बाद उमा किसी काम के बहाने प्रीति को पाटन ले गई। उसके बाद कॉलेज रोड पर ले जाकर स्कार्फ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला उमा बाई को गिरफ्तार कर लिया है।
