फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Hanuman Janmotsav: One ton Maha Laddu will be offered on the birth anniversary of Bajrangbali

Hanuman Janmotsav: बजरंगबली के जन्मोत्सव पर एक टन के महालड्डू का लगेगा भोग, असंख्य दीपों के साथ मनेगा महोत्सव

Sun, 26 Mar 2023 04:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

एक टन के महा लड्डू प्रसादम के दर्शन भक्त 2 से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन कर सकेंगे, जबकि महा लड्डू प्रसादम का वितरण हनुमान जन्म महोत्सव 6 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav: One ton Maha Laddu will be offered on the birth anniversary of Bajrangbali
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त संकट मोचन हनुमान जी का जन्म महोत्सव संस्कारधानी में भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा के पचमठा परिसर के हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी हनुमत लला को एक टन के महा लड्डू प्रसादम का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। नागपुर, जबलपुर के विशेष हलवाई चार दिन में प्रसाद बनाएंगे। इसके साथ ही हनुमान जन्म महोत्सव की पूर्व संध्या पांच अप्रैल को नर्मदा जल और आटे से निर्मित असंख्य दीपों की रोशनी से पचमठा मंदिर परिसर जगमग होगा। आयोजक श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल ने इसके लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिनांक 2 अप्रैल से 6 अप्रैल 2023 तक विविध कार्यक्रमों के भी आयोजन होंगे, जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन प्रमुख है। हनुमान जन्म महोत्सव 6 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे अभिषेक, सुंदरकांड और हवन का आयोजन होगा, जबकि रात 9:00 हनुमत लला को छप्पन भोग अर्पित कर सभी की सुख समृद्धि की कामना के लिए महा आरती का विशेष आयोजन होगा।
विज्ञापन


2 से 6 अप्रैल तक कर सकेंगे प्रसाद के दर्शन
एक टन के महा लड्डू प्रसादम के दर्शन भक्त 2 से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन कर सकेंगे, जबकि महा लड्डू प्रसादम का वितरण हनुमान जन्म महोत्सव 6 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल बीते 23 वर्षों से भव्यता के साथ हनुमान जन्म महोत्सव का आयोजन करते आ रहा है। बीते वर्ष भी समिति ने हनुमान जी को एक टन का महा लड्डू प्रसादम अर्पित किया था, जिसका प्रसाद स्थानीय और देशभर के भक्तों में वितरित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed