फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Had lodged a false report by setting myself on fire

Jabalpur News: खुद को आग लगाकर दर्ज करवाई थी झूठी रिपोर्ट, प्रकरण दर्ज करने न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

Fri, 08 Nov 2024 07:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

भोपाल में एक युवक ने रुपये की मांग पूरी न होने पर खुद को आग लगा ली और झूठी एफआईआर दर्ज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाओं की सुनवाई के बाद सरकार को संबंधित न्यायालय में आवेदन पेश करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Had lodged a false report by setting myself on fire
high court

विस्तार

रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने खुद को आग लगा ली थी और झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। सरकार की ओर से यह जानकारी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ के समक्ष पेश की गई। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद याचिका का निराकरण कर दिया।

विज्ञापन


भोपाल के अशोका गार्डन निवासी आदिल खान की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया कि उसकी कबाड़ की दुकान है। 9 सितंबर 2024 को रोहित जोगी नामक युवक दुकान पर आया और पैसे की मांग करने लगा। रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद उसके खिलाफ पिपलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तथ्यों का परीक्षण किए बिना उसी दिन उसे आरोपी बना कर गिरफ्तार कर लिया। याचिकाकर्ता ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी पेश की थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने के बाद हाईकोर्ट ने युवक को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा, पीड़ित ने दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए दूसरी याचिका भी प्रस्तुत की थी। दोनों याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित जोगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग करते हुए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद दोनों याचिकाओं का निराकरण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed