फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Gold worth 1.25 crore recovered from Shaktipunj Express in Jabalpur, two people were detained

MP News: शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सवा करोड़ की कीमत का पौने दो किलो सोना बरामद, दो लोग हिरासत में

Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि हम लोग हावड़ा से जबलपुर तक शक्तिपुंज गाड़ी से सोना लेकर आए हैं। उनके कब्जे से लगभग एक किलो 750 ग्राम सोना बरामद किया गया। इस सोने की बाजार के अनुसार सवा करोड़ रुपये कीमत है। इसके बाद उक्त दोनों लोगों को आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। आयकर की टीम उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Gold worth 1.25 crore recovered from Shaktipunj Express in Jabalpur, two people were detained
शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शक्तिपुंज ट्रेन से लगभग 1.25 करोड़ रुपये का एक किलो 750 ग्राम सोना पकड़ा गया है। इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और आयकर विभाग ने मिलकर यह कार्रवाई की है। हिरासत में लेकर दोनों लोगों से पूछताछ की गई। हावड़ा से जबलपुर आई शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सोना पकड़ा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट जबलपुर पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी आए। उन्होंने गाड़ी संख्या 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस में गुप्त रूप से कार्रवाई करने के लिए आरपीएफ पोस्ट जबलपुर से संपर्क किया। उसके बाद शनिवार दोपहर जबलपुर पहुंची ट्रेन की घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट की उप निरीक्षक सुनीता जाट ने आयकर टीम के साथ स्टेशन पर घेराबंदी कर ट्रेन के बी-02 कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान जबलपुर निवासी फैज अहमद और जमील अहमद के रूप में हुई है। इन दोनों के पास से ही सोना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि हम लोग हावड़ा से जबलपुर तक शक्तिपुंज गाड़ी से सोना लेकर आए हैं। उनके कब्जे से लगभग एक किलो 750 ग्राम सोना बरामद किया गया। इस सोने की बाजार के अनुसार सवा करोड़ रुपये कीमत है। इसके बाद उक्त दोनों लोगों को आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। आयकर की टीम उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोग सोना किसी व्यापारी का बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed