Jabalpur: व्यस्त बाजार में भड़की आग, तीन दुकान जलकर खाक, काबू प्राप्त करने में दमकल विभाग को लगे पांच घंटे
Jabalpur: लार्डगंज थानान्तर्गत स्थित व्यस्त बाजार गंजीपुरा स्थित एक बैग की दुकान में आग भड़क गयी। आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दो अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू प्राप्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजीपुरा स्थित चीप बैग हाउस के तीन मंजिला शोरूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित स्मार्ट फैशन और लेडिज कॉर्नर नाम से संचालित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने सूचना मिलने पर तत्काल पहुॅच बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया था।
बैग शोरूम की बिल्डिंग में निर्माण का कार्य भी होता था। जिसके कारण शीघ्र चलने वाली तथा आग भड़काने वाली सामग्री रखी हुई थी। एक दर्जन दमकल वाहन आग पर काबू प्राप्त नहीं कर पाये तो हाइड्रोलिक फायर फायर को बुलाया गया। जिसके मदद से आग पर काबू प्राप्त किया गया। आग पर काबू प्राप्त करने में पांच घंटो से अधिक का समय लगा। आग के कारण 60 लाख रुपये से अधिक की क्षति बताई जाती है।
