फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   FIR against web series producer Ekta Kapoor be registered

Jabalpur News: वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज हो, जानें क्या है मामला

Tue, 22 Oct 2024 10:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 10:34 PM IST
सार

इस वेब सीरीज में दृश्य ऐसे हैं, जिनमें धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं का अपमान किया गया है। इन दृश्यों में हिंदू धर्म के प्रतीक और मान्यताओं का गलत ढंग से चित्रण किया गया है।

विज्ञापन
FIR against web series producer Ekta Kapoor be registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेब सीरिज निर्माता एकता कपूर द्वारा गंदी बात सीजन-6 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और नाबालिगों की अश्लीलता प्रदर्शित करने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने समर्थकों के साथ थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि गंदी बात वेब सीरीज में कई ऐसे दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं, जो न केवल भारतीय संस्कृति और समाज के नैतिक मूल्यों का हनन  करते हैं, बल्कि हमारे देश के कानूनों के तहत भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन


इस वेब सीरीज में दृश्य ऐसे हैं, जिनमें धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं का अपमान किया गया है। इन दृश्यों में हिंदू धर्म के प्रतीक और मान्यताओं का गलत ढंग से चित्रण किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 295-1 के अंतर्गत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस प्रकार के कृत्य आपराधिक माने जाते हैं।
विज्ञापन


इस वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए हैं, जो कि पॉक्सो एक्ट, 2012 के तहत अपराध है। नाबालिग बच्चों की नग्नता या अश्लील दृश्य दिखाना न केवल कानून के तहत दंडनीय है, बल्कि समाज में गलत संदेश प्रसारण का काम भी करता है। इस शो में ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो पूरी तरह से अनैतिक और गैरकानूनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed