मध्यप्रदेश: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीद के पिता ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 'वादे पूरे नहीं कर सकती तो नहीं करने चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी 2019 को पुलावामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, उनमें मध्यप्रदेश के सीआरपीएफ के जवान अश्विनी कच्छी भी शामिल थे। उस समय मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
हमले की दूसरी बरसी पर रविवार को शहीद अश्विनी के पिता ने सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे उनसे किए वो पूरे नहीं हुए हैं। अश्विनी के पिता सुकरू जबलपुर के खुडवाल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये, एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक घर का वादा किया था। उस समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ थे।
आगे उन्होंने आगे कहा कि सीएम ने शहीद अश्विन के नाम पर एक खेल का मैदान बनाने का भी वादा किया था। राज्यपाल ने एक स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन एक करोड़ रुपये को छोड़कर कुछ नहीं मिला।
पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर बोलते हुए अश्विनी के पिता ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर सकती तो उसे वादे करने भी नहीं चाहिए। यह अन्याय है।
CM had also promised to build a playground & name it after Ashwini. Governor had promised a school...Except for Rs 1-crore, we got nothing. Govt shouldn't have made promises if it can't keep them. This is injustice: Ashwini's father Sukru on 2nd anniversary of Pulwama attack(2/2) pic.twitter.com/3oa1vKxXwV
— ANI (@ANI) February 14, 2021
