{"_id":"6782bfd217c293863f0fb99d","slug":"fake-accident-report-filed-to-get-insurance-money-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2511558-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: इंश्योरेंस राशि प्राप्त करने दर्ज करवाई फर्जी दुर्घटना की रिपोर्ट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: इंश्योरेंस राशि प्राप्त करने दर्ज करवाई फर्जी दुर्घटना की रिपोर्ट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Sun, 12 Jan 2025 09:51 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:51 AM IST
सार
Jabalpur News: इंश्योरेंस की राशि प्राप्त करने दुर्घटना की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जांच के बाद वाहन मालिक तथा कथित पीड़ितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस इंदौर कंपनी के इन्वेस्टिगेशन मैनेजर सेवियो एम्ब्रोस ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्यक्ष से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि गढ़ा थाने में दो सड़क दुर्घटनाओं की दो फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वास्तव में कोई दुर्घटना घटित नहीं हुई और इंश्योरेंस की राशि प्राप्त करने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर जांच के आदेश जारी किये थे।
जांच में गढ़ा थानान्तर्गत 17 अप्रैल 2024 को प्रार्थी राम लाल झारिया एवं आहत ग्यारसी बाई झारिया के साथ कोई वाहन दुर्घटना होना नहीं पाया गया है। फरियादी रामलाल झारिया, आहत ग्यारसी बाई झारिया एवं वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड सी 7028 के चालक महेंद्र कुमार पटेल के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक मामला दर्ज कराकर बीमा कंपनी से क्लेम का अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सड़क दुर्घटना की झूठी कहानी गढ़ी गई थी।
इसी प्रकार गढ़ा थानान्तर्गत 8 जून 2024 को सूपाताल मंदिर के आगे प्रार्थी राम बहोर कोल एवं आहत ददन कोल के साथ कोई वाहन दुर्घटना होना नहीं पाया गया है। फरियादी प्रार्थी राम बहोर कोल एवं आहत ददन कोल तथा वाहन क्रमांक एमपी 20 एनके 4658 के चालक अंकित कुशवाहा के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद दर्ज अपराध को खारिज करते हुए बीमा कंपनी से क्लेम का अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले सभी 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 420,417,120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।