फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Eight horses brought from Hyderabad died

Jabalpur News: हैदराबाद से जबलपुर लाए गए आठ घोड़ों की मौत. ग्लैंडर्स बीमारी की आशंका, 44 की रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 23 May 2025 10:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 10:44 PM IST
सार

हैदराबाद से लाए गए 57 घोड़ों में ग्लैंडर्स संक्रमण की आशंका के चलते आठ की मौत हो गई। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। 44 घोड़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आठ लोगों के सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं। अनुमति दस्तावेज नहीं मिलने पर जांच जारी है।

विज्ञापन
Eight horses brought from Hyderabad died
हैदराबाद से लाये गये आठ घोडे की मौत

विस्तार

हैदराबाद से लाए गए 57 घोड़ों में से आठ घोडों की मौत के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला कलेक्टर ने हैदराबाद से घोड़ों को लाए जाने की जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी की आशंका के मद्देनजर सभी घोड़े सहित उनके संपर्क में आने वाले आठ व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वेटनरी डॉक्टरों की टीम भी घोड़ों की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हैदराबाद से 29 अप्रैल से 3 मई के बीच 57 विभिन्न नस्लों के घोड़ों को जबलपुर लाकर पनागर के रैपुरा ग्राम में रखा गया था। घोड़ों की तबीयत खराब होने के कारण केयरटेकर सचिन गुप्ता ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सूचित किया था। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी की आशंका तथा जूनोटिक रोगों की निगरानी व निदान के लिए नेशनल एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गेहूं में मिट्टी-कंकड़ मिलाकर खपाने की तैयारी, वेयरहाउस संचालक और खरीदी केंद्र प्रभारी पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार भेजे जांच के सैंपल
बायोसेफ्टी सतर्कता के साथ सभी घोड़ों के ब्लड सीरम सैंपल को जांच के लिए हरियाणा के हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र भेजा गया। अनुसंधान केंद्र से 44 घोड़े की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उपचार के दौरान आठ घोड़ों की मौत हो गई है।

आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
पशुपालन एव डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रफुल्ल मून ने बताया कि ग्लैंडर्स बीमारी की आशंका को देखते हुए घोड़ों के संपर्क के आए आठ व्यक्ति के ब्लड सीरम सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। केयर टेकर संजय तिवारी ने घोड़े के पासपोर्ट प्रस्तुत किए हैं। हैदराबाद से जबलपुर लाने की मेडिकल स्वीकृति के दस्तावेज उनके द्वारा उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।


ये भी पढ़ें- दोषसिद्धि के साक्ष्य नहीं होने के कारण एफआईआर निरस्त, व्यापमं प्री मेडिकल टेस्ट 2013 का मामला

जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के बताया कि हैदराबाद से घोड़ों को लाने के लिए आवश्यक स्वीकृति दस्तावेज तथा बरती गई लापरवाही की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। ग्लैंडर्स बीमारी की संभावना के कारण घोड़ों को निगरानी में रखा गया है और उनका उपचार जारी है। वेटनरी डॉक्टरों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर घोड़े को पुनर्वास केंद्र भेजने के संबंध में प्रशासन निर्णय लेगा।

संक्रामक है ग्लैंडर्स रोग
बता दें, ग्लैंडर्स एक संक्रामक रोग है। यह घोड़ों, खच्चरों और गधों में होता है। यह बीमारी बर्कहोल्डरिया मैलेई नामक जीवाणु के कारण होती है। इन जानवरों के संपर्क में आने पर मनुष्यों में भी इसका संक्रमण हो सकता है। इसके संक्रमण की वजह से शरीर में गांठें या फोड़े हो जाते हैं। सांस लेने में कठिनाई, खांसी और सीने में दर्द जैसे श्वसन संबंधी लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। इस बीमारी का इलाज मुश्किल है, और संक्रमित जानवरों को अक्सर मारना पड़ता है। हालांकि, मनुष्यों में संक्रमण का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है।
 

 

हैदराबाद से लाये गये आठ घोडे की मौत

घोड़ों की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed