फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Eight bikes recovered from three vehicle thieves in Jabalpur, value of seized vehicles estimated at Rs 4 lakh

Jabalpur: तीन वाहन चोरों से आठ बाइक बरामद, चार लाख रुपये आंका गया जब्त गाड़ियों का मूल्य

Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
सार

जबलपुर की कोतवाली और पाटन पुलिस ने तीन वाहन चोरों से आठ बाइक्स बरामद की हैं। जब्त किए गए वाहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Eight bikes recovered from three vehicle thieves in Jabalpur, value of seized vehicles estimated at Rs 4 lakh
चोरी की आठ गाड़ियां बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर की कोतवाली व पाटन पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ दुपहिया वाहन बरामद किये हैं। बरामद किये गये वाहनों का मूल्य लगभग चार लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिखा है।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पत्ति संबंधित अपराध में पूर्व अपराधियों तथा जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने गलगला टोरिया निवासी सुजल खनौरिया उम्र 19 साल तथा गुरंदी बाजार निवासी अर्जुन सोनकर को चोरी की मोटर साईकिल तथा एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किये चार वाहन घर में छुपाकर रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार पाटन पुलिस ने ग्राम बेलखेड़ा में गणेश सिंह लोधी उम्र 20 साल को चोरी की मोटर साईकिल के साथ पकड़ा था। युवक ने पूछताछ के दौरान चोरी की जूपिटर गाड़ी घर में छुपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed