{"_id":"6429352cc2fd19b13d082649","slug":"earthquake-in-jabalpur-pachmarhi-umaria-earthquake-intensity-measured-at-3-6-on-richter-scale-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in MP: जबलपुर, पचमढ़ी, उमरिया में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई भूकंप की तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in MP: जबलपुर, पचमढ़ी, उमरिया में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई भूकंप की तीव्रता
Sun, 02 Apr 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:26 PM IST
सार
भूकंप के झटके सुबह 11 बजे महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 तीव्रता मापी गई। भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 218 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में था। यह केंद्र जमीन के अंदर 23 किमी की गहराई पर था।
विज्ञापन
MP में भूकंप के झटके
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के तीन जिलों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को जबलपुर, उमरिया और पचमढ़ी में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 11 बजे महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 तीव्रता मापी गई। भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 218 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में था। यह केंद्र जमीन के अंदर 23 किमी की गहराई पर था।
जबलपुर के कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा और उमरिया में भी भूकंप महसूस किया गया। हालांकि फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें, इससे पहले ग्वालियर में भूकंप का झटका दर्ज किया गया था, वहीं, कुछ वक्त पहले इंदौर में भी भूकंप महसूस किया गया था।
विज्ञापन
जबलपुर के कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा और उमरिया में भी भूकंप महसूस किया गया। हालांकि फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें, इससे पहले ग्वालियर में भूकंप का झटका दर्ज किया गया था, वहीं, कुछ वक्त पहले इंदौर में भी भूकंप महसूस किया गया था।
विज्ञापन
