{"_id":"67016be304b67d0990089da0","slug":"dead-body-with-arms-and-legs-cut-off-found-floating-in-water-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2184667-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पानी में उतराता मिला हाथ-पैर कटा शव, पनागर के परियट एरिया की घटना, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पानी में उतराता मिला हाथ-पैर कटा शव, पनागर के परियट एरिया की घटना, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 05 Oct 2024 10:31 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:31 PM IST
सार
जबलपुर में पनागर के परियट एरिया में एक शव मिला है। बताया जा रहा है कि हाथ-पैर कटा हुआ शव मिला है, जो पानी में उतरा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में पनागर थानातंर्गत ग्राम झुरझुरु टोला के समीप परियट नदी में पत्थर व झाड़ियों के पास एक लाश उतराते हुए मिली। लाश का बांया हाथ और दाहिना पैर नहीं था। इसके अलावा लाश पूरी तरफ से निर्वस्त्र थी। लाश तीन-चार दिन पुरानी होने के कारण फूल गई थी। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी में हाथ व पैर कटा शव उतराते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस को राकेश काछी उम्र 42 वर्ष निवासी झुरझुरु बताया कि गांव वाले ने नदी किनारे पत्थर तथा झाड़ियों के पास लाश को फंसा देखा था। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी और उसका बांया हाथ व दाहिना पैर नहीं है। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। लाश पानी में पड़े होने के कारण फूल गई थी, जिससे लगता है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लेते हुए मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि उक्त लाश खमरिया क्षेत्र से पानी में बहकर आई है। शव को मगरमच्छों ने अपना शिकार बनाया होगा। जानकारों का कहना है कि मगरमच्छ कहीं से भी हमला करे, लेकिन उसके बाद वह सिर को ही अपना शिकार बनाता है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।
विज्ञापन
