फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Criminals arrested with three pistols, cartridges and knives

Jabalpur News: तीन पिस्टल, कारतूस व चाकू सहित पकड़ाए बदमाश, क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई

Tue, 04 Mar 2025 03:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद किए। इनमें से एक, अंकित सोनी, गैंगस्टर रतन यादव पर फायरिंग कर फरार था और उस पर ₹5,000 का इनाम था। सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Jabalpur Criminals arrested with three pistols, cartridges and knives
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने लार्डगंज और गोरखपुर पुलिस के साथ मिलकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। आरोपियों में सुहागी निवासी अंकित सोनी भी शामिल है, जिस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


अंकित सोनी पर पहले से थे गंभीर आरोप
लार्डगंज पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अधारताल सुहागी पन्नी मोहल्ला निवासी अंकित सोनी जीरो डिग्री क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 24 वर्षीय अंकित को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


अंकित ने गैंगस्टर रतन यादव पर ग्वारीघाट में फायरिंग की थी और डेढ़ साल से फरार था। रतन यादव, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विजय यादव का भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा दूसरा आरोपी
क्राइम ब्रांच की दूसरी कार्रवाई में गोरखपुर पुलिस ने कैलाशपुरी गुप्तेश्वर निवासी नीरज तिवारी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया।


तीसरी कार्रवाई लार्डगंज क्षेत्र में
तीसरी गिरफ्तारी रामपुर रामनगर निवासी 19 वर्षीय निहाल केवट की हुई, जिसे एक बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किन वारदातों में इनका उपयोग किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed