फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Congress leader Ajay Singh Rahul gets relief from High Court know what is whole matter

Jabalpur: कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल को हाईकोर्ट से राहत, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 23 Aug 2024 09:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने कांग्रेस नेता के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई करते  हुए अजय सिंह राहुल को राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
Jabalpur Congress leader Ajay Singh Rahul gets relief from High Court know what is whole matter
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता तथा पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए दायर की गयी दोनों चुनाव याचिका खारिज कर दी है। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा गया है कि नामांकन पत्र में बकाया की राशि का खुलासा नहीं करना चुनाव को भौतिक रूप से प्रभावित नहीं करता है।

विज्ञापन


चुरहट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह के निर्वाचन को चुनौती देते हुए रामगरीब और राकेश कुमार पांडे की तरफ से हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान अजय सिंह द्वारा दाखिल किए गए नामांकन तथा शपथ पत्र में पर भाजपा के उम्मीदवार शरदेंदु तिवारी की तरफ से आपत्ति पेश की गयी थी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने शपथ पत्र को वैध मानते हुए आपत्ति को निरस्त कर दी थी। भाजपा प्रत्याशी द्वारा उठाई गयी आपत्ति को आधार बनाते हुए उक्त चुनाव याचिकाएं दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने पाया कि रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्तियों पर विधिवत सुनवाई की थी। कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन के साथ फार्म 26 प्रस्तुत किया था, जो नामांकन का एक हिस्सा है। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि नामांकन पत्र में बकाया की राशि का खुलासा नहीं करना चुनाव को भौतिक रूप से प्रभावित नहीं करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed