{"_id":"63724cb05f2fde4fab0046ae","slug":"body-of-a-two-day-old-newborn-found-naked-in-a-drain-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुआ बाल दिवस: नाले में निर्वस्त्र मिला दो दिन के नवजात का शव, फेंकने वाले का पता लगाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुआ बाल दिवस: नाले में निर्वस्त्र मिला दो दिन के नवजात का शव, फेंकने वाले का पता लगाएगी पुलिस
Mon, 14 Nov 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:43 PM IST
सार
जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो दिन के नवजात का शव नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर नवजात शुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
पूरा देश एक तरफ बच्चों को समर्पित बाल दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो नवजात को नाले में फेंक रहे हैं। जबलपुर में लोगों ने जब नाले में पड़ा शिशु का शव देखा तो उनकी रूह कांप उठी। घटना रेलवे कॉलोनी लोको एरिया में घटित हुई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव के अनुसार डायल 100 को रेलवे कॉलोनी लोको लाइन स्थित नाले में एक नवजात शिशु की लाश पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। डायल 100 ने घटनास्थल में पहुंचकर थाने को घटना के संबंध में सूचित किया। नाले में निर्वस्त्र अवस्था में नवजात शिशु का शव पड़ा था। नवजात शिशु की उम्र लगभग दो दिन होगी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना प्रभारी कौरव ने बताया कि घटनास्थल के पास कैमरे नहीं लगे हुए हैं। नवजात शिशु लड़का है और संभवता प्रसव छुपाने के लिए उसे नाले में फेंका गया है। नवजात शिशु को किसने फेंका इस संबंध में पतासाजी जारी है। बच्चा मृत पैदा हुआ था या उसे मारकर या जिंदा फेंका गया था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।