फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bodies of two newborn babies found on the roadside

Jabalpur News: सड़क किनारे मिले दो नवजात शिशुओं के शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू

Sun, 16 Jun 2024 10:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 10:25 PM IST
सार

Jabalpur: बरेला थानान्तर्गत सालीबाड़ा में शनिवार की रात एक थैले में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर नवजात शिशुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने धारा 318 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
 

विज्ञापन
Bodies of two newborn babies found on the roadside
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सालीबाड़ा में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों के शवों की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत गौर पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घंटों तक गांव में रुककर जानकारी भी जुटाई। पर कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पंचनामा कर पीएम के लिए दोनों शवों को मेडिकल कालेज भेजकर जांच शुरू कर दी हैं। मृतकों में एक शव लड़का तो दूसरा लड़की का हैं।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा का कहना हैं कि शालीवाड़ा गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि दो नवजात बच्चों के शव मिले हैं। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर स्टाफ के साथ पहुंचे और देखा कि एक नवजात लड़की का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ हैं, जबकि लड़के का शव सफेद थैले में। चौकी प्रभारी का कहना हैं कि पता यह भी लगाया जा रहा हैं कि आसपास किसी अस्पताल में आज-कल में कितने बच्चों ने जन्म लिया था, और अभी कहा पर वो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed