फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   BJP Candidate List: Names of not five but four women fixed, know where the mistake happened in BJP's list

BJP Candidate List: पांच नहीं चार महिलाओं के नाम हुए तय, जानें कहां हुई भाजपा की पहली लिस्ट में गलती

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
सार

गुरुवार को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर सभी को चौंका दिया। चुनाव की तारीखें तय होने से पहले ही नाम जारी करना भाजपा का नया प्रयोग बताया जा रहा है। हालांकि इस जल्दबाजी में एक गलती भी सामने आ गई। 

विज्ञापन
BJP Candidate List: Names of not five but four women fixed, know where the mistake happened in BJP's list
भाजपा लिस्ट में सामने आई गलती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी। लेकिन इस सूची में गफलत की स्थिति बन गई। गुरुवार को जारी लिस्ट में पांच महिलाओं के नाम हैं, जबकि असल में चार ही महिला उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पूर्व विधायक अंचल सोनकर के नाम के आगे गलती से श्रीमति लिखा होने से ये स्थिति बनी है। अब गलती कहीं से भी हुई हो, पर इसने महिलाओं के आंकड़े को गड़बड़ा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें गुरुवार को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर सभी को चौंका दिया। चुनाव की तारीखें तय होने से पहले ही नाम जारी करना भाजपा का नया प्रयोग बताया जा रहा है। हालांकि इस जल्दबाजी में एक गलती भी सामने आ गई। जारी सूची में जबलपुर पूर्व से पूर्व विधायक अंचल सोनकर को उम्मीदवार बताया है, पर उनके नाम के आगे श्रीमति लिख दिया। और तो और बकायदा महिलाओं के नाम की तरह बोल्ड भी किया गया है। इस हिसाब से लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार के नाम हैं। जबकि असल में चार ही महिला उम्मीदवार फाइनल की गई हैं। 
विज्ञापन


भाजपा में जाना-पहचाना नाम है अंचल सोनकर
जबलपुर जिले की जबलपुर पूर्व विधानसभा से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर बड़ा नाम है। अंचल सोनकर वर्ष 1990, 1993, 1998, 2003 और 2013 में  विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 2018 में अंचल सोनकर को भाजपा ने टिकिट देकर मैदान में उतारा लेकिन  इस बार उन्हें कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने हरा दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed