{"_id":"63e10bef701bd467f1154ff2","slug":"balaghat-wife-attacked-with-an-ax-in-family-dispute-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: पारिवारिक विवाद में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, तीन बच्चों की आंखों के सामने हुआ मां का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: पारिवारिक विवाद में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, तीन बच्चों की आंखों के सामने हुआ मां का कत्ल
Mon, 06 Feb 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:47 PM IST
सार
बालाघाट में पत्नी को पारिवारिक विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया गया। नशे के आदी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बालाघाट जिले के रामपायली थाना इलाके में पति ने पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को अभिरक्षा में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया ने बताया कि गांव सिंगोड़ी के सरपंच ने फोन पर सूचित किया कि सुबह 10 बजे यूरेन्द्र राहंगडाले (45) ने अपनी पत्नी अमीता (35) वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में उसकी मां और 3 बच्चे थे। पिता द्वारा मां पर कुल्हाड़ी से हमला करते देख बच्चों ने मदद के लिए पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसी मदद करने पहुंचते उसके पहले ही महिला की मौत हो गई थी। आरोपी पति महिला की रक्त रंजित लाश के पास ही खड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
आरोपी पति ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने पत्नी की हत्या की है। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी था और रोजाना अपनी पत्नी से लड़ाई किया करता था।