फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Balaghat: PDS rice was going to be sold in the open market, SDM seized a truck carrying 93 quintals of rice

Balaghat: पीडीएस का चावल बिकने जा रहा था खुले बाजार में, 93 क्विंटल चावल लेकर जा रहा ट्रक एसडीएम ने किया जब्त

Mon, 05 Jun 2023 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:59 PM IST
सार

बालाघाट जिले के लांजी अनुविभाग में लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किए जा रहे चावल की खुलेआम कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। कार्रवाई करते हुए सोमवार को खुले बाजार में बिकने जा रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Balaghat: PDS rice was going to be sold in the open market, SDM seized a truck carrying 93 quintals of rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बालाघाट जिले के लांजी अनुविभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल खुले बाजार में बिकने जा रहा था। एसडीएम ने पीडीएस के चावल से भरा एक ट्रक जब्त किया। ट्रक मालिक सरिता ट्रेडर्स के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिले के लांजी अनुविभाग में लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किए जा रहे चावल की खुलेआम कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। लांजी एसडीएम प्रदीप कौरव ने भ्रमण के गत दिवस चावल से भरे ट्रक को संदेहास्पद स्थिति में देखा तो उसे रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब ना मिलने पर खाद्य निरीक्षक एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से चावल की जांच कराई गई तो उक्त चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित किया जाना वाला फोर्टिफाइड चावल पाया गया।
विज्ञापन


जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पंचनामा तैयार कर चावल व ट्रक को जब्त किया गया। वाहन में 93 क्विंटल राशन का चावल पाया गया। जिसका मूल्य लगभग तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed