फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Balaghat Forest Department team caught eight accused including female tigress skin

Jabalpur: मादा बाघिन की खाल समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ माह पूर्व कान्हा से लगे जंगल में किया था शिकार

Tue, 27 Dec 2022 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

बालाघाट वन विभाग की टीम ने बाघिन की खाल के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी जबलपुर के सिहोरा से गिरफ्तार किए गए, पांच आरोपी मंडला जिले से पकड़े गए हैं। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Balaghat Forest Department team caught eight accused including female tigress skin
बाघिन की खाल के साथ तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट वन विभाग की टीम ने मादा टाइगर की खाल समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लगभग डेढ़ माह पूर्व कान्हा टाइगर रिजर्व से लगे हुए जंगल में मादा टाइगर का शिकार किया था। सीसीएफ बालाघाट एपीसी सेंगर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिहोरा के समीप स्थित ढाबे में बैठे तीन व्यक्यिों के पास टाइगर की खाल है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादा टाइगर की खाल बरामद की। आरोपियों की निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों को मंडला से गिरफ्तार किया गया है। मादा टाइगर की उम्र लगभग चार साल थी और उसका शिकार डेढ़ माह पूर्व किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


फील्ड रेंजर यशपाल मेहरा ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी बुधराम (उम्र 40), धनेष (50 साल) तथा चरम सिंह (उम्र 45) को रिमांड पर लिया गया है। पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संतोष मरावी तथा भोजरात ने टाइगर का शिकार किया था। टाइगर की खाल में रुपये की बारिश होती है। इस अंधविश्वास के कारण वह बालाघाट में तांत्रिक से संपर्क करने आये थे। फरार दोनो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed