{"_id":"67d153c228edbc55540ffd98","slug":"attack-with-knife-and-stick-father-died-and-son-is-serious-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2719123-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: घर में घुसकर चार युवकों ने चाकू-लाठी से किया हमला, पिता की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: घर में घुसकर चार युवकों ने चाकू-लाठी से किया हमला, पिता की मौत, बेटा गंभीर
Wed, 12 Mar 2025 06:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:00 PM IST
सार
आरोपियों राजीव, राजा चौधरी, अंकित चौधरी और मुकेश चौधरी ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
चाकू मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माढोताल थानान्तर्गत प्रभात नगर कठौंदा निवासी नुनिया परिवार के घर पहुंचकर चार युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू और लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति व्याप्त है।
विज्ञापन
माढ़ोताल थाना प्रभारी निलेष दोहरे से प्राप्त जानकारी के प्रभात नगर कठौंदा निवासी बच्चू राम नुनिया उम्र 45 अपने परिवार के साथ रहता था। वह फल का कारोबार पर परिवार का पालन करता था। बच्चू राम मंगलवार की रात लगभग दस बजे सोने की तैयारी कर रहा था। तभी मोहल्ले के रहने वाले राजीव, राजा चौधरी, अंकित चौधरी, मुकेश चौधरी के साथ उसके घर आया। चारों उसके बेटे नकुल नुनिया को बुलाकर कहने लगे कि अपने चाचा कैलाश नुनिया तथा रामा नुनिया को समझा लो। मोहल्ले में हमले खिलाफ अनाव-शनाब बात करते रहते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चू ने आकर कहा उन्हीं से बात करों हमारा कोई लेना-देना नहीं है। इस बात पर चारों मिलकर पिता-पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर पिता-पुत्र पर चाकू,लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों को हाथ,पैर व सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया तथा बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तथा उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
