फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court ATKT exam is not being conducted in the stipulated time

Jabalpur News: निर्धारित समय में नहीं करवा रहे एटीकेटी परीक्षा, उच्च शिक्षा विभाग तथा रादुविवि को नोटिस जारी

Mon, 02 Dec 2024 09:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 09:00 PM IST
सार

MP High Court: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की एटीकेटी परीक्षा में देरी से एलएलएम छात्र की पढ़ाई बाधित हुई। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर समय पर परीक्षा आयोजित करने और तीसरे सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति की मांग की गई।

विज्ञापन
MP High Court ATKT exam is not being conducted in the stipulated time
high court

विस्तार

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा एटीकेटी परीक्षा समय पर आयोजित न किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता यश खरे, एलएलएम छात्र, ने कहा कि एटीकेटी परीक्षा में देरी से उनकी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

याचिका के अनुसार, एलएलएम का कोर्स तीन साल में पूरा करना आवश्यक है, लेकिन विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षा उत्तरवर्ती परीक्षा के साथ जोड़ दी, जिससे तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा उत्पन्न हो रही है। याचिकाकर्ता के वकील आर्यन उरमलिया ने तर्क दिया कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के अध्यादेश 23ए और संविधान के अनुच्छेद 14 व 21 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन

याचिका में एटीकेटी परीक्षा जल्द आयोजित करने और याचिकाकर्ता को तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति देने की मांग की गई है।

हाईकोर्ट की युगलपीठ, जिसमें जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ शामिल हैं, ने विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed