फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Administration tightened its grip on 16 more schools, were forced to buy books-uniforms from special shops

Jabalpur: प्रशासन ने 16 और स्कूलों पर कसा शिकंजा, खास दुकानों से कॉपी-किताब-यूनिफार्म खरीदने कर रहे थे बाध्य

Thu, 04 Apr 2024 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

जबलपुर कलेक्टर ने पहले 18 निजी स्कूलों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को 16 अन्य निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Administration tightened its grip on 16 more schools, were forced to buy books-uniforms from special shops
डेमो पिक - फोटो : Getty

विस्तार

निजी स्कूल की मनमानी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अभिभावकों को विशेष दुकान से कॉपी-किताब व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करने वाले 16 अन्य निजी स्कूलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने कुल 34 निजी स्कूलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक निजी स्कूल द्वारा फीस में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने पर भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर दीपक सक्सेना से अभिभावकों ने व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि  निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष दुकान से कॉपी-किताब तथा यूनिफार्म व अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने बाध्य कर रहा है। कलेक्टर ने पहले 18 निजी स्कूलों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को 16 अन्य निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विजय नगर स्थित स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध 22 प्रतिशत फीस बढ़ाने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों पर होगी कार्रवाई
जिन 16 निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं, उनके नाम शिव शक्ति स्कूल सिहोरा, सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल जबलपुर, सिटीजन किंगडम स्कूल जबलपुर, पायल सीनियर सेकेंडरी स्कूल संजीवनी नगर, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेडी स्मार्ट किड्स स्कूल शांति नगर, रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्कॉटिश कान्वेंट स्कूल महाराजपुर, एमएम इंटरनेशनल स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल गोराबाजार, स्प्रिंग डे स्कूल आनन्द नगर, मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल रांझी, सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर, लिटिल किंगडम स्कूल अधारताल, विवेकानंद विजडम पब्लिक स्कूल भेड़ाघाट एवं एकलव्य ऑफ एक्सीलेंस स्कूल पाटन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed