फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: A young man died after being attacked by a bull

Jabalpur News: सांड ने युवक को जमीन पर पटका, मौके पर ही तोड़ दिया दम, सदन गैरीसन ग्रांउड में मिला शव

Tue, 07 Jan 2025 08:23 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 08:23 AM IST
सार

कैंट थाना प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि गैरिसन ग्राउंड में एक युवक की लाश मिली। वह सिर्फ हाफ पेंट पहने हुए था। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और उसके पैर में गैंगरीन की बीमारी भी थी। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jabalpur News: A young man died after being attacked by a bull
जबलपुर में मिली युवक की लाश।

विस्तार

जबलपुर जिले के कैंट थाना अंतर्गत सदर गैरिसन ग्राउंड के बीचों-बीच एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक सिर्फ हाफ पेंट पहने हुए था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पर सांड ने हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह गैरिसन ग्राउंड में लाश मिलने की सूचना मिली। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच थी और वह सिर्फ हाफ पेंट पहने हुए था। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और उसके पैर में गैंगरीन की बीमारी भी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की गई। जांच में यह बात सामने आई कि युवक बीती रात शराब के नशे में था। सांड ने युवक पर हमला किया था, जिसका वीडियो भी पुलिस को जांच के दौरान मिला। सांड के हमले से युवक गिर गया था और संभवतः इसी वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास जारी हैं। पहनावे से युवक मजदूर वर्ग का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। माना जा रहा है कि युवक मजदूरी करने के लिए आसपास के जिले से शहर आया होगा। सीमावर्ती जिलों में शिनाख्त के लिए युवक की फोटो भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed