फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A young man admitted to hospital died under suspicious circumstances

Jabalpur News: अस्पताल में भर्ती युवक की संदिग्ध हालत में मौत, लोगों ने उपचार न किए जाने के लगाए आरोप

Wed, 11 Jun 2025 08:04 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 08:04 AM IST
सार

जबलपुर के पाटन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज न मिलने से एक अज्ञात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों ने मानसिक असंतुलन की बात कही। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
A young man admitted to hospital died under suspicious circumstances
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पाटन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज न मिलने के कारण मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं किया गया, बल्कि बाहर कर दिया। जबकि पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग की कस्टडी के लिए पेश की गई फूफा की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट, ये है मामला
विज्ञापन


पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ दिनों से एक युवक इधर से उधर घूम रहा था। मंगलवार सुबह दस बजे के लगभग युवक कृषि उपज मंडी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने डॉयल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पाटन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद ही अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक को बाहर कर दिया। युवक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क किनारे पड़ा रहा और इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें

युवक की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। इसके बाद युवक को बिना इलाज के ही बाहर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि युवक कौन है कहां से आया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। युवक को जब पलंग पर बैठने के लिए कहा गया तो वह दौड़कर बाहर आ गया था, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed