{"_id":"622754abac1f84285f69a063","slug":"jabalpur-two-youth-die-as-bike-crashes-into-car-bike-catches-fire-as-petrol-tank-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: कार-बाइक के बीच भिड़ंत, पेट्रोल टैंक फूटने से बाइक जलकर खाक, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: कार-बाइक के बीच भिड़ंत, पेट्रोल टैंक फूटने से बाइक जलकर खाक, दो की मौत, एक घायल
Tue, 08 Mar 2022 06:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:35 PM IST
सार
जबलपुर में दमोह रोड पर श्रद्धाधाम के पास कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
जबलपुर में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। कार और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इसके बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फूट गया और उसमें आग लग गई।
कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह का कहना है कि हादसा सोमवार रात 8 बजे हुआ। जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम घाना के रहने वाले आनंद प्रधान उम्र 20 साल, महेश उम्र 18 साल और ब्रजेश गौड़ उम्र 15 साल एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। कटंगी के 6 किमी आगे श्रद्धाधाम आश्रम के पास उनकी बाइक की सीधी टक्कर कार क्रमांक MP22-CA-5129 से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरी। सिर पर चोट लगने की वजह से आनंद और महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ब्रजेश गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के कारण बाइक की टंकी फूट गई। इससे बाइक में आग लगी और वह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।