{"_id":"629c1ad9ab771a7fe127d229","slug":"jabalpur-the-death-of-a-middle-aged-man-in-the-grip-of-an-electric-wire-installed-for-hunting-wildlife-a-case-of-culpable-homicide-has-been-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: वन्य जीव के शिकार के लिए लगाए बिजली के तार की चपेट में आए अधेड़ की मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: वन्य जीव के शिकार के लिए लगाए बिजली के तार की चपेट में आए अधेड़ की मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Sun, 05 Jun 2022 08:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:24 AM IST
सार
जबलपुर के मझौली में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए जीआई तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के मझौली थानान्तर्गत ग्राम मनसकरा के जंगल में जंगली सुअर को मारने के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम डुंगरिया निवासी प्रकाश उर्फ गुड्डू कोल (उम्र 45 वर्ष) ग्राम मनसकरा में रवि सिंह ठाकुर के खेत की तकवारी का काम करता था। अधेड़ अपनी पत्नी मैना एवं बेटी रजनी के साथ शुक्रवार शाम खेत की तकवारी कर रहा था। खेत के पास से ही जंगल लगा हुआ है। प्रकाश शाम को करीब 5 बजे जंगल की तरफ गया था। जंगल में ग्राम उमरिया जुझारी निवासी सूरज कोल, बल्लू कोल एवं गोटी कोल व उनके साथियों ने जंगली सुअर मारने के लिए ट्रांसफार्मर सें जीआई तार लगाकर करेंट फैलाया था। तार की चपेट में आने के कारण करंट से प्रकाश बुरी तरह से झुलस गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गंभीर हालत में उसे मेडिकल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 304 भादवि एवं 138 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।