{"_id":"62653b46e751c50cd02a7a32","slug":"jabalpur-son-in-law-who-came-to-meet-wife-daughter-was-burnt-by-pouring-petrol-father-in-law-and-brother-in-law-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: पत्नी-बेटी से मिलने पहुंचे दामाद को पेट्रोल डालकर जलाया, ससुर और साला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: पत्नी-बेटी से मिलने पहुंचे दामाद को पेट्रोल डालकर जलाया, ससुर और साला गिरफ्तार
Sun, 24 Apr 2022 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:27 PM IST
सार
जबलपुर में पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे एक दामाद को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान पर पनागर पुलिस ने ससुर और साले पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे एक दामाद को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान पर पनागर पुलिस ने ससुर और साले पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय अमर चौधरी रिठौरी खमरिया का रहने वाला है। एक साल पहले उसकी शादी पनागर के इमलई में मनीषा चौधरी से हुई थी। दोनों की एक माह की बेटी भी है। पनागर पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को साला चरन्नीलाल चौधरी अपनी बहन मनीषा और भांजी नव्या की विदाई कर इमलई ले गया। 17 को उसकी पत्नी मनीषा का फोन आया। 22 अप्रैल को अमर दोपहर में चचेरे भाई राजेश चौधरी, मां रत्तो बाई, बुआ शकुन चौधरी के साथ इमलई ससुराल गया। वहां ससुर मिलन चौधरी और साला चरन्नीलाल ने झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए मनीषा को साथ भेजने से मना कर दिया। अमर को उसकी बेटी नव्या से मिलने भी नहीं दिया। बोले कि चार रिश्तेदारों के सामने लिखा-पढ़ी करने के बाद ही विदा करेंगे। इसके बाद सभी वापस चले गए।
अमर को बेटी से नहीं मिलने देने की टीस थी। शाम को वह बाइक से फिर इमलई पहुंचा। आंगन में ससुर मिलन व साला चरन्नीलाल मिले। उसे देखते ही दोनों आक्रोशित हो गए। अमर ने बताया कि वह बेटी नव्या से मिलने आया है, फिर चला जाएगा। बातचीत विवाद में बदल गई। मिलन और चरन्नीलाल ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा वह छत की ओर भागा। छत पर अमर की पत्नी मनीषा और सरहज ने बोरा डालकर आग बुझाई। उसी समय उसके मोबाइल पर भाभी रीतू का फोन आया। सरहज ने बात कर घटना के बारे में बताया। उसका भाई दिप्पू चौधरी, राजेश और गांव के अखिलेश ठाकुर पहुंचे। बाइक से उसे पनागर अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने अस्पताल में अमर से पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। पनागर पुलिस ने आरोपी ससुर मिलन (58) और साला चरन्नीलाल (29) के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।