फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Son-in-law of former minister Moti Kashyap in police custody, maternal side alleges harassment after daughter's suicide

जबलपुर: पुलिस गिरफ्त में पूर्व मंत्री मोती कश्यप का दामाद, बेटी की आत्महत्या के बाद मायका पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Sun, 09 Jan 2022 04:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती कश्यप की 42 वर्षीय विवाहित बेटी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटी की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के दामाद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Son-in-law of former minister Moti Kashyap in police custody, maternal side alleges harassment after daughter's suicide
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोती कश्यप के दामाद महेश पटले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री की बेटी तृप्ति ने शुक्रवार शाम 6 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने अपने दामाद महेश पटले पर बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति को अंतिम संस्कार के बाद हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पहले पति से तलाक के बाद मृतका तृप्ति पटले ने 4 साल पहले भाजपा कार्यकर्ता महेश पटले से विवाह किया था। मृतका शहपुरा में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थी। परिजनों का आरोप है कि दामाद महेश पटले मृतका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही उसके चरित्र पर संदेह करता था। पीड़ित पक्ष ने सबूत के तौर पर पुलिस को ऑडियो साक्ष्य दिए हैं। अधारताल सीएसपी प्रियंका तिकराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। साक्ष्य और बयानों के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed