फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Robbers became husband and wife for fun and intoxication, seven incidents revealed, search for other gang members continues

जबलपुर: मौज-मस्ती व नशे के लिए पति-पत्नी बने लुटेरे, सात वारदातों को खुलासा, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

Sun, 17 Apr 2022 11:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र, पर्स छीनने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सात वारदातों का खुलासा हुआ है। ये गैंग के साथ काम करते हैं, पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Robbers became husband and wife for fun and intoxication, seven incidents revealed, search for other gang members continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशा व मौज-मस्ती के लिए लूट करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपति ने विभिन्न थानांतर्गत सात लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी दी है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को शांति नगर रियान स्कूल के समीप शुक्रवार व शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में एक युवक एक्सिस स्कूटी लिए खड़ा था। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विक्की उर्फ विकास (23) निवासी अधारताल बताया था। शंका होने पर पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी श्रेया अवस्थी राजपूत (21) के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र तथा पर्स छीनने की सात वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन


सीएसपी गौर ने बताया कि युवक-युवती ने लगभग डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। युवक के खिलाफ पूर्व के कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रोज मौज-मस्ती तथा नशे के लिए दंपति अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ लूट करते थे। पुलिस ने शनिवार को लुटेरे दंपति को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के लिए अन्य थाने की पुलिस उनका रिमांड लेगी। लुटेरे दंपति ने उनकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकरी दी है, जिनके संबंध में पतासाजी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed