फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Rani Durgavati University forgot to conduct examination after releasing the table

MP News: रानी दुर्गावती विवि का गजब कारनामा, टाइम टेबल जारी करने के बाद परीक्षा करना ही भूला विश्व विद्यालय

Wed, 06 Mar 2024 12:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय ने एमएससी कम्प्यूटर साइंस परीक्षा का टाइम टेबल करीब 20 दिन पहले जारी किया था। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र भी जारी कर दिए थे। परीक्षा 5 मार्च से शुरू होनी थी। लेकिन, इसके लिए अभी तक प्रश्न पत्र ही तैयार नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur Rani Durgavati University forgot to conduct examination after releasing the table
छात्रों ने काली पट्टी बांधकर किय प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय ने परीक्षा का टाइम टेबिल जारी करते हुए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए। लेकिन, विवि प्रशासन निर्धारित तिथि पर परीक्षा आयोजित करना ही भूल गया। परीक्षा देने आए छात्रों के साथ एनएसयूआई ने विश्व विद्यालय की कार्य प्रणाली का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया तो कुलपति ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय ने एमएससी कम्प्यूटर साइंस परीक्षा का टाइम टेबल करीब 20 दिन पहले जारी किया था। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र भी जारी कर दिए थे। निर्धारित टाइम टेबिल के अनुसार परीक्षा 5 मार्च से शुरू होनी थी। छात्र मंगलवार सुबह विश्व विद्यालय पहुंचे तो परीक्षा ही नहीं हुए। क्योंकि, इसके लिए प्रश्न पत्र ही तैयार नहीं किए गए थे।  
विज्ञापन


परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने विश्व विद्यालय में प्रदर्शन कर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एनएसयूआई संगठन के कार्यकर्ता भी सचिन रजक के नेतृत्व में विश्व विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति से मिलने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति आर के वर्मा विभाग के एचडीओ के साथ बैठक कर रहे थे। छात्र आंखों पर काली पट्टी बांधकर कुलपति से मिलने के लिए बैठक में पहुंच गए। कुलपति ने बैठक समाप्त कर छात्रों से मुलाकात कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed