फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Order issued for appointment of 6 new judges in Madhya Pradesh High Court, President stamps on recommendation of collegium

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति का आदेश जारी, कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Fri, 11 Feb 2022 12:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 12:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जल्द ही 6 नए जजों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रपति ने कॉलेजियम की सिफारिश पर भेजे गए नामों पर मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Jabalpur: Order issued for appointment of 6 new judges in Madhya Pradesh High Court, President stamps on recommendation of collegium
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जज नियुक्त किए गए हैं। बीते दिनों सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने नए जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। नए जजों की नियुक्ति के बाद अब जजों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 29 जनवरी को बैठक के बाद जबलपुर के अधिवक्ता मनिंदर सिंह भट्टी, इंदौर के अधिवक्ता मिलिंद रमेश फड़के,  ग्वालियर के अधिवक्ता डी डी बंसल के अलावा उच्च न्यायिक सेवा के अमरनाथ केशरवानी, प्रकाश चंद्र गुप्ता और दिनेश कुमार पालीवाल को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद जजों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नव नियुक्त जजों का शपथग्रहण जल्द ही आयोजित होगा। वर्तमान में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 29 जज कार्यरत हैं। छह नए जज मिलने के बाद हाईकोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या 35 हो गई है। 18 पद अभी भी रिक्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed