फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Life imprisonment to two youths who murdered over the dispute of breaking mobile

जबलपुर: मोबाइल तोड़ने के विवाद पर हत्या करने वाले दो युवकों को उम्रकैद

Fri, 17 Dec 2021 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Dec 2021 01:54 PM IST
सार

जबलपुर की जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। मामला 2018 का है, जब दोनों आरोपियों ने मोबाइल तोड़ने के विवाद पर एक युवक की हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन
Jabalpur: Life imprisonment to two youths who murdered over the dispute of breaking mobile
अदालत ने आरोपियों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईसाई मोहल्ले में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित का जुर्म इतना था कि उसके हाथ से मोबाइल गिरकर टूट गया था। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने पत्थर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से एजीपी अनिल तिवारी ने बताया कि गोरखपुर निवासी विवेक तिवारी, उम्र-24 वर्ष और ऋषि एंथोनी, उम्र- 27 वर्ष, ने 12 जनवरी 2018 को गुप्तेश्वर गणेश मंदिर के पास ईसाई मोहल्ला रोड पर संजू यादव की बेरहमी से हत्या कर दी थी। दरअसल, विवेक का मोबाइल संजू के हाथ से गिरकर टूट गया था। इसके बाद विवेक ने ऋषि के साथ मलिकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुए वाहन व आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पेश किए गए गवाहों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed