{"_id":"61bc8a4be495a945ac16e6d6","slug":"jabalpur-killed-a-young-man-walking-on-the-roof-of-the-house-with-knives-the-accused-were-angry-for-being-called-a-thief-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: घर की छत पर टहल रहे युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला, चोर कहने से नाराज थे आरोपी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: घर की छत पर टहल रहे युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला, चोर कहने से नाराज थे आरोपी, तीन गिरफ्तार
Fri, 17 Dec 2021 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:32 PM IST
सार
छत पर टहल रहे युवक की तीन युवकों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी ने चोर बोलने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिर्फ पांच मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
प्रेम संबंधों के चलते उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत पर टहल रहे युवक की तीन युवकों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी ने चोर बोलने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिर्फ पांच मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार पंचमढा क्षेत्र निवासी मोबाइल व्यापारी सुमित गुप्ता उम्र 29 साल रात्रि लगभग पौने एक बजे रोजाना की तरफ छत पर टहल रहा था। इसी दौरान उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। आवाज सुनकर जब परिजन जब छत पर पहुंचे तो सुमित खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि पड़ोसी की छत से चढ़कर तीन युवक मोबाइल व्यापारी की छत पर पहुंचे थे। आरोपी पांच मिनट के अंतराल में घटना को अंजाम देकर लौटते हुए दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अनिकेत दहायत उम्र 20 साल, सोमेश तिवारी उम्र 20 तथा प्रिंस श्रीवास्तव उम्र 20 को मदन महल स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तिलवारा थानान्तर्गत पान की दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने प्रिंस तथा सोमेश को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से सुमित उसे चोर-चोर बुलाता था, इसी बात को लेकर रात्रि 11 बजे उससे विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट केस में हाल ही में मिली थी जमानत
कुत्ते के भौंकने पर उसे डंडे से मारने का विरोध करने पर प्रिंस और उसके साथियों ने गत 5 दिसंबर को दो सगी बहनों सहित पांच महिला से मारपीट की थी। मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों को न्यायालय से जमानत का लाभ मिल गया था।