फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Husband burnt the newly married woman alive when she did not bring money from her maternal home to buy a car.

जबलपुर: गाड़ी खरीदने को मायके से पैसे नहीं लाई तो पति ने नवविवाहिता को जिंदा जला दिया

Mon, 20 Dec 2021 06:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर गाड़ी खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jabalpur: Husband burnt the newly married woman alive when she did not bring money from her maternal home to buy a car.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का केस सामने आया है। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसे 14 नवंबर को सुबह 11:30 बजे आग से झुलसने की वजह से गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने मृत्यु पूर्व बयान में आरोप लगाया कि उसके पति ने गाड़ी खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने को कहा था। जब पैसे देने से इनकार किया गया तो उसने जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन


सीएसपी बरगी प्रियंका शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि सालीवाड़ा बरगी निवासी सत्येंद्र पटेल ने अपनी पत्नी उर्मिला पटेल, उम्र-27 वर्ष, को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। उर्मिला ने मृत्यु पूर्व बयान में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपचार के दौरान 21 नवंबर को उर्मिला की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र पटेल अपनी मां ममता बाई पटेल और ननद ज्योति पटेल के उकसाने पर दहेज के लिए परेशान करता था। साथ ही चरित्र की शंका करता था। मारपीट भी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया|
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed