{"_id":"62a9cfdadd37002a2916a15e","slug":"jabalpur-girl-fell-in-river-while-taking-selfie-two-youths-jumped-to-save-her-girl-s-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी युवती, बचाने कूदे दो युवक भी बहे, लड़की की लाश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी युवती, बचाने कूदे दो युवक भी बहे, लड़की की लाश बरामद
Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में तीन लोग बह गए। युवती सेल्फी लेने के चक्कर में गिर गई, दो युवक उसे बचाने कूदे थे। युवती का शव मिल गया है। अन्य दो युवकों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
धौलपुर में बच्चे डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी सेल्फी लेने के लिए खतरनाक जगहों पर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सेल्फी लेने के दौरान अनियंत्रित होकर एक युवती न्यू भेड़ाघाट से नर्मदा नदी में गिर गई। जिसे बचाने के लिए दो अन्य साथी भी नर्मदा नदी में कूद गए। नदी का बहाव तेज था, तीनों बह गए। युवती का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है, जबकि लापता युवकों का शाम तक पता नहीं चल सका था।
तिलवाराघाट थाना प्रभारी एल एस झारिया के अनुसार पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए कटनी विजयराघौगढ से आठ छात्र-छात्रों को दल जबलपुर आया था। एडमिशन की कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी सदस्य घूमने के लिए भेड़ाघाट पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे चट्टान में बैठकर खुशबू सिंह (18), राम साहू (17) तथा राकेश कुमार (21) सेल्फी ले रहे थे। तभी खुशबू अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। जिसे बचाने के लिए दोनों युवक भी नदी में कूद गए।
नदी का बहाव तेज होने के कारण तीन बह गए। सूचना मिलने में होमगॉर्ड व स्थानीय गोताखोर की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। युवती का शव लगभग एक किलोमीटर दूर मिला तथा दो युवकों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है।