फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: From January 12, there will be a competition to run a 12-day MP Sports Festival, Pittu, Gilli-Danda, Kancha, Cheety Dhapp, Bumblebee

जबलपुर: 12 जनवरी से 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव, पिट्टू, गिल्ली-डंडा, कंचा, चीटी धप्प, भौंरा चलाने की होगी प्रतियोगिता

Wed, 05 Jan 2022 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 08:19 PM IST
सार

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को “सांसद खेल महोत्सव“ का प्रारंभ वृहद “सूर्य नमस्कार“ के साथ किया जाएगा। शुभांरभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे।  समापन देश के क्रांतिवीर नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर मैराथन दौड़ के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
Jabalpur: From January 12, there will be a competition to run a 12-day MP Sports Festival, Pittu, Gilli-Danda, Kancha, Cheety Dhapp, Bumblebee
Jabalpur: राकेश सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव शुरू होगा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीवन शैली लगातार आधुनिकता की तरफ अग्रसर है और लोग अपने परांपरागत खेल को भूलते जा रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जबलपुर संसदीय क्षेत्र में 12 दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय खेलों के साथ पारंपरिक व अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सांसद राकेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को “सांसद खेल महोत्सव“ का प्रारंभ वृहद “सूर्य नमस्कार“ के साथ किया जाएगा। खेल महोत्सव का शुभांरभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किया जाएगा। जिसका समापन देश के क्रांतिवीर नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर मैराथन दौड़ के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


इस खेल महोत्सव में चार तरह के आयोजन होंगे। इसमें सामूहिक प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धात्मक खेल, प्रदर्शन खेल व पारंपरिक खेल सम्मिलित होंगे। पुराने पारंपरिक खेल, जिन्हें खेलकर हमारी कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं, वे अक्सर बहुत याद आते हैं। आज की पीढ़ी को उसकी जानकारी नहीं है उनमें पिट्टू, गिल्ली-डंडा, कंचा, चीटी धप्प, भौंरा, रस्सी कूद जैसे खेल महोत्सव में शामिल कर बच्चों और युवाओं को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगी खेलों में क्रिकेट, कबड्ड़ी, खो-खो और कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रदर्शन खेलों में मलखंभ, हॉकी, फुटबॉल, मुक्केबाजी आदि खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में बॉक्सिंग चैम्पियन पद्मश्री एमसी मैरीकॉम, कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड पदक विजेता बबीता फोगाट, ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, मलखंभ में द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय, बॉक्सिंग में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन के आने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed