फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Crime News: Gang-rape with a minor, my cousin did abusive act with the help of two friends, all three arrested

Jabalpur Crime News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की घिनौनी हरकत, तीनों गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 11:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 11:44 PM IST
सार

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur Crime News: Gang-rape with a minor, my cousin did abusive act with the help of two friends, all three arrested

विस्तार

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी रविन्द्र सिंह के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी के घर शनिवार रात 12 बजे उसका मौसेरा भाई आया था। जिसने किशोरी से पीने के लिए पानी मांगा था। पानी पीने के बाद वह लौट गया था। इसके आधे घंटे बाद वह कार से दो दोस्तों के साथ आया और फोन कर अपनी बहन को बात करने के लिए बुलाया। किशोरी जैसे ही कार के पास पहुंची, उन्होने मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती अंदर बैठा लिया।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि इसके बाद युवक उसके कठौंदा प्लॉट लेकर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवक उसे घर के पास छोड़कर भाग गए, जाते-जाते घटना के संबंध में किसी को बताने पर पिता सहित पूरे परिवार को खत्म करने ही धमकी दी। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने घटना के संबंध में पिता को जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो तथा दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed