फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Accident in Jabalpur during Republic Day celebrations, drone fell, two dance crew injured

गणतंत्र दिवस पर हादसे: जबलपुर के समारोह में ड्रोन गिरा, दो कलाकार घायल; भिंड में समारोह में शामिल होने जा रहे न्यायालय कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Wed, 26 Jan 2022 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 07:09 PM IST
सार

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हादसा हो गया। वीडियोग्राफी के लिए आसमान पर उड़ रहा एक बड़़ा ड्रोन अचानक गिर गया, जिससे दो कलाकार घायल हुए हैं। वहीं भिंड में समारोह में शामिल होने जा रहे न्यायालय कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jabalpur: Accident in Jabalpur during Republic Day celebrations, drone fell, two dance crew injured
Jabalpur: समारोह के दौरान ड्रोन गिरने से दो लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक हादसा हो गया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए आसमान पर उड़ रहा एक बड़़ ड्रोन अचानक गिर गया, जिससे दो कलाकार घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर के रवि शंकर शुक्ल क्रीड़ा मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसमें ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हो रही थी। यह ड्रोन कैमरा नृत्य दलों की प्रस्तुति और झांकियों के प्रदर्शन के दौरान अचानक गिर गया। ड्रोन गिरने से दो आदिवासी युवक एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  गणतंत्र दिवस पर ड्रोन गिरने के बाद पुलिस ने ड्रोन चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे ड्रोन गिरा।
विज्ञापन


भिंड में गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे न्यायालय के कर्मचारियों की कार को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत
भिंड जिले के गोहद न्यायालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे न्यायालय कर्मचारी की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह गोहद-भिंड मार्ग का बताया जा रहा है। सात लोग घायल भी हुए हैं। मृत कर्मचारी का नाम मनीष है, वह स्टेनो के पद पर कार्य करता था। जबकि संजू भदौरिया, कांत गुप्ता, संतोष यादव, टिंकू गोयल, जितेंद्र पाल, रविंद्र सिंह तोमर सहित करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार में फंसे लोगों को खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed